राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना अंतर्गत एन एच 31 बखड्डा ढ़ाला के पास गुरुवार की देर रात लगभग 1:45 बजे में पटना से मधेपुरा जा रही एक कार खड़ी ट्रक में जाकर घुस गयी। कार में सवारर मधेपुरा जिला के तीन थानाध्यक्ष समेत एक कार चालक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतक तीन थानाध्यक्ष और एक कार चालक की पहचान हो चुकी है। मृतकों में शामिल मधेपुरा जिले के रतवारा थानाध्यक्ष साजन पासवान, दुसरा अरार थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेन्द्र और तीसरा बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार का नाम इसमें शामिल है। इस हादसे में कार चालक ज्योतिष कुमार की भी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष देर रात पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर क्रेन और गैस कटर से कटवाकर कार के अंदर फंसे चारों शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। एसपी मनीष ने चारों शव को अपने देख देख में बेगूसराय सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर मधेपुरा जिला भेज दिया। तथा साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।