खोदावंदपुर,बेगूसराय। सरकार के निर्देशानुसार बाड़ा पंचायत भवन परिसर में जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे. शिविर में कुल 87 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 55 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. वहीं शेष आवेदनों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए 30 दिनों के भीतर निष्पादन का आश्वासन दिया गया. शिविर की निगरानी जिला से आए प्रखंड प्रभारी शाहनवाज अहमद नियाजी ने की. इस अवसर पर बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, सीओ प्रीति कुमारी, बीपीआरओ संदीप कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल प्रसाद, बीएओ रश्मि कुमारी, प्रभारी एमओ सरोज कुमार, नल-जल योजना की सहायक अभियंता ज्योति कुमारी, पीओ दीपू कुमार तथा विद्युत कनीय अभियंता पवन कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में बाड़ा पंचायत की मुखिया बेबी देवी, पूर्व मुखिया टिंकू राय, पंचायत समिति सदस्य विनोद सहनी, रामसागर सहनी, तरुण कुमार रोशन सहित पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.