खोदावंदपुर,बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर नियमित टीकाकरण से संबंधित डिजिटल माइक्रोप्लान के आंकड़ों का संधारण किया गया. इस अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावन्दपुर में डब्ल्यूएचओ की जिला स्तरीय टीम द्वारा एएनएम, एएनएम आर एवं आशा फैसिलिटेटरों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल माइक्रोप्लान के महत्व तथा आंकड़ों के सही संधारण की जानकारी दी गई. प्रशिक्षकों ने स्वास्थ्य कर्मियों को डिजिटल प्रणाली के माध्यम से टीकाकरण संबंधी आंकड़ों के अद्यतन एवं प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया.इस मौके पर डब्ल्यूएचओ के जिला प्रभारी डॉ शिमना, मृत्युंजय सिंह, अमरेश कुमार राय, रंजीत चौधरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल प्रसाद, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सत्यदर्शी कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य उत्प्रेरक वकील मोची तथा प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक महेश कुमार सहनी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. प्रशिक्षण में डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन के माध्यम से टीकाकरण कार्यक्रम की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया.