खोदावंदपुर,बेगूसराय। चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के पूर्व राजद प्रत्याशी सुशील कुशवाहा ने खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड 08 निवासी नरेश महतो के जेष्ठ पुत्र अभिषेक कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया. घटना की सूचना मिलने पर वे मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. इस अवसर पर राजद नेता सुशील कुशवाहा ने कहा कि युवा अभिषेक कुमार का असमय निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.वहीं दूसरी ओर राजद नेता श्री कुशवाहा ने फफौत पंचायत के मटिहानी गांव के पूर्व मुखिया लक्ष्मेश्वर प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की. मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर रहमान उर्फ सैफी, माले नेता अवधेश कुमार, राजद नेता कैलाश यादव, रामप्रीत यादव, अधिवक्ता मोहम्मद शकील, रंजीत सहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.