खोदावंदपुर/बेगूसराय। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरे खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में उत्सवी माहौल रहा. सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, पंचायत भवनों, विद्यालयों तथा विभिन्न कार्यालयों में समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया. राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गयी और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख संजू देवी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. खोदावंदपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष चंदन कुमार, प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रभारी बीईओ पंकज कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी ने झंडोत्तोलन किया. आईसीडीएस कार्यालय में सीडीपीओ माला कुमारी, सरस्वती पब्लिक स्कूल बरियारपुर पूर्वी में बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, राजकीय डिग्री महाविद्यालय मसुराज में प्राचार्य रामागर प्रसाद, सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर में निदेशक एस के सिंह, एलएसडी इंटरनेशनल स्कूल मेघौल में निदेशक जयवर्धन वत्स, लिटिल हैप्पी होम स्कूल सागी में निदेशक ताज उद्दीन सिद्दीकी तथा आशा ज्योति आनंद योगपीठ महाविद्यालय दौलतपुर में निदेशक अखिलेश कुमार ने ध्वजारोहण किया.
इसी क्रम में उत्क्रमित उर्दू उच्च माध्यमिक विद्यालय नुरुल्लाहपुर में प्रधानाध्यापक विपिन कुमार, पन्नालाल रजक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चलकी में प्रधानाध्यापक जमशेद आलम, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मुसहरी में प्रधानाध्यापक विपिन कुमार राम तथा आइडियल प्रेप पब्लिक स्कूल बरियारपुर पूर्वी में निदेशक राजाराम महतो ने तिरंगा फहराया. पंचायत भवनों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया. मेघौल पंचायत भवन परिसर में मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, बाड़ा पंचायत भवन में मुखिया बेबी देवी, बरियारपुर पश्चिमी पंचायत भवन परिसर में मुखिया सावित्री देवी, सागी पंचायत भवन परिसर में मुखिया मोहम्मद इरशाद आलम तथा खोदावंदपुर पंचायत सरकार भवन में मुखिया शोभा देवी ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान विभिन्न संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बच्चों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया. पूरे क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा. इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के अन्य सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में भी संस्थान प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया.