खोदावंदपुर, बेगूसराय। खोदावंदपुर थाना में पदस्थापित चार सहायक अवर निरीक्षकों को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली है. बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्रोन्नति सूची में खोदावंदपुर थाना में पदस्थापित सअनि मदन कुमार, विवेक कांत शेखर, प्रवीण कुमार एवं अमरजीत सिंह का नाम शामिल है. एक ही थाना में पदस्थापित चार पुलिस पदाधिकारियों को एक साथ प्रोन्नति मिलने से थाना परिसर में खुशी का माहौल है. सहकर्मी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने प्रोन्नति प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. प्रोन्नति के बाद चारों पदाधिकारी अब पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के बाद विभागीय स्तर पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.
वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक मनीष ने खोदावंदपुर थाना में पदस्थापित पुअनि अख्तर हुसैन व सअनि विवेक कांत शेखर को रिफाइनरी थाना एवं प्रवीण कुमार को नयागांव थाना में स्थानांतरण कर दिया गया है.