खोदावंदपुर, बेगूसराय। युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तरुण कुमार रौशन को पार्टी की प्रदेश कमिटी में महासचिव मनोनीत किया गया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार यादव ने उन्हें प्रदेश कमिटी में महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है. तरुण कुमार रौशन के प्रदेश महासचिव बनाए जाने की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रदेश कमिटी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने में भी मदद मिलेगी. तरुण कुमार रौशन खोदावंदपुर प्रखंड के बाड़ा पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गांव के निवासी हैं. उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की.